खरौंधी: छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश में गए युवक की 30 मीटर ऊंचाई से गिरकर मौत, शव मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतरी गांव निवासी 20 वर्षीय रूपक यादव की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। रूपक यादव, शुकर यादव का पुत्र था और रायगढ़ स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, रविवार को कंपनी में करीब 30 मीटर ऊंचाई पर काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादस