राजगढ़: राजगढ़ सांसद व विधायक ने सिंदुरिया गांव में 59 लाख 50 हजार की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और विधायक अमर सिंह यादव ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब सिंदुरिया गांव में 59 लाख 50 हजार रुपए की लागत के पुलिया निर्माण, बाउंड्री वॉल, सामुदायिक मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक प्रताप मंडल भी मौजूद रहे।