बैतूल नगर: चोरी के मोबाइल का सौदागर गिरफ्तार! कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल
बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दयाराम है, जो तीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।