बनमनखी: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, मजदूरी कर लौटने के बाद निकला था टहलने
पूर्णियाँसदर थाना क्षेत्र स्थित हुसैनाबाद में पूर्णिया-बनमनखी रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में कद-काठी, हुलिया और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान सुपौल जिले के छातापुर निवासी 19 वर्षीय सम्मत उरांव के रूप में की गई। सूचना मिलने