हरदा: हरदा जिले में समर्थन मूल्य एमएसपी पर मूंग पंजीयन में तकनीकी अड़चन, 10 दिनों से परेशान किसान।
Harda, Harda | Jun 4, 2026 हरदा जिले के हजारों किसान इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर मूंग बेचने के लिए शुरू हुई पंजीयन प्रक्रिया पिछले करीब 10 दिनों से तकनीकी समस्याओं में उलझी हुई है। किसानों का आरोप है कि पोर्टल में खराबी और गिरदावरी रिपोर्ट अपलोड नहीं होने के कारण उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा है।