बड़वाह जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय परिसर के बाहर शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो. के. सी. कैथवास के दिशा-निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया।संस्था की प्रमुख राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,राष्ट्रीय कैडेट कोर और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम मे 151 पौधों का रोपण किया गया।