रामगढ़ चौक: गुणसागर गांव में रामधुन यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़े हज़ारों श्रद्धालु
गुणसागर से बुधवार 10 बजे रामधुन यज्ञ शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जो यज्ञ स्थल से नगर भ्रमण करते हुए किऊल नदी पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी से शुद्ध जल भर वापस यज्ञ स्थल पहुंचा।301 कन्या सर पर कलश लिए DJ, ढोल बाजे एवम नगाड़ों के साथ जय श्री राम का जयघोष करते ज्यों ज्यों आगे बढ़ रहे थे। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा