बख्तियारपुर: नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए चालक-खलासी को बख्तियारपुर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
बख्तियारपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मंगलवार शाम मानसरोवर पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक ट्रक चालक और खलासी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की पहचान उड़ीसा के खुर्दा जिला निवासी जगन गुमान सिंह और सोम रंजन प्रधान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जता