बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया। सोमवार सुबह 11 बजे इस लोकसभा का आवेदन किया गया। बता दें की अधिवक्ता बिपिन कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की सूचना पर यह शोकसभा आयोजित की गयी जिसमे अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।