संग्रामपुर: संग्रामपुर के बढ़ौनियाँ गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनियाँ गांव में मां काली मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा मां काली मंदिर से शुरू होकर सिरैयानाथ महादेव मंदिर पहुंची