धमतरी: किसानों के लिए खुशखबरी, अब बिना टोकन मिलेगा खाद
खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसानों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब खाद के लिए टोकन की जरूरत नहीं। 96 सहकारी समितियों में 37,238 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारित कर वितरण शुरू कर दिया गया है। यूरिया, डीएपी व सुपर फास्फेट रकबे के आधार पर मिलेगा। 2.50 एकड़ तक वाले किसानों को दो किस्तों में खाद मिलेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी।