सुसनेर: हरिनगर में विधायक निधि की 3 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन
आज गुरुवार की दोपहर में डेढ़ बजे वार्ड 10 की हरिनगर कॉलोनी में विधायक भैरोसिंह परिहार बापू की विधायक निधि की 3 लाख रुपये की राशि से बनने वाली सीसी रोड़ की सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह, दीपक राठौर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, विष्णु प्रसाद पाटीदार मौजूद रहे।