कस्बा: कसबा नगर पंचायत वार्ड 11 स्थित ऐतिहासिक मदारघाट दरगाह शरीफ में धूमधाम से मनाया गया सिरवा मेला
Kasba, Purnia | Apr 16, 2024 कस्बा मदारघाट दरगाह शरीफ में पीर बाबा के मजार पर सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल सिरूवा मेला काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिन्दू व मुस्लिम दोनो समुदायों में प्रचलित यह मेला 16 वीं सदी से विकसित होता चला आ रहा है मेले में दोनों समुदाय के लोगों की बहुत भीड़ रहती है।