कस्बा: कस्बा प्रखंड में गुरुवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Kasba, Purnia | Apr 11, 2024 इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के गले मिलन से हर्ष का वातावरण बना रहा।