मोहनलालगंज: बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को राहत, सरकार खराब गेहूं भी MSP पर खरीदेगी
बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब होने से चिंतित किसानों के लिए डबल इंजन सरकार ने बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने चमकविहीन और सिकुड़े हुए गेहूं को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे किसानों को अपनी खराब दिख रही फसल औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। मोहनलालगंज के उतरावां निवासी किसान रमे