कोल: भदेशी रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने ट्रेन के आगे आत्महत्या की, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 भदेशी रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने ट्रेन की आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। 19 वर्षीय काजल कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही थी। काजल बुधवार की शाम रोजाना की तरह अपने घर डोरी नगर से भदेशी दूध लेने के लिए गई हुई थी। परिवार को लोगों को पुलिस के माध्यम से ट्रेन से कटकर काजल की मौत की जानकारी मिली।