औरैया: रौतियापुर के समीप डिवाइडर से टकराई बाइक, अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
औरैया जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे रौतियापुर के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस