कोईलवर: कुल्हड़ियां गांव से BNS के दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद, दोनों को भेजा गया जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़ियां गांव से पुलिस ने BNS के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदन कुमार यादव (पिता—नागेंद्र यादव) एवं सुमन पांडे (पिता—सतीश पांडे), दोनों निवासी ग्राम कुल्हड़ियां, थाना कोईलवर के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्त को बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे जेल भेज दिया।