बीना: जनपद पंचायत में जन कल्याण का महा शिविर,एक छत के नीचे सारी सरकारी योजनाएँ का मिलेगा लाभ
Bina, Sagar | Jun 12, 2026 बीना में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए 'जन कल्याण शिविर' का भव्य आयोजन किया गया।एक ही छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगे,जहाँ योजनाओं की जानकारी से लेकर तुरंत आवेदन तक की सुविधा उपलब्ध रही।जनपद पंचायत प्रांगण में आज जनसेवा का उत्सव सा माहौल था।शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।