राजनगर: बमीठा क्षेत्र में क्रेशर पर आधी रात हमला, आदिवासी श्रमिकों से मारपीट कर 4.35 लाख की लूट, पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर
बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगवाहा स्थित एक क्रेशर पर आधी रात हुई मारपीट और लूट की वारदात से श्रमिकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 20 जून की रात करीब 11:30 बजे जुड़ गांव निवासी रिंकू तिवारी और पत्थरगुवां गांव निवासी उमेश शुक्ला अपने पांच अन्य साथियों के साथ क्रेशर पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां कार्यरत दो आदिवासी श्रमिकों समेत क