अंबाह: अधन्नपुर गांव के एक युवक को लगी गोली, पुलिस कर रही है मामले की जांच
Ambah, Morena | Oct 27, 2025 अधन्नपुर गांव में रविवार रात युवक मानवेंद्र सिंह परिहार को गोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल को ग्वालियर रेफर किया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी के अनुसार मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा है।