विदिशा नगर: वीर शिरोमणि महाराणाप्रताप की जयती के मौकेपर करणीसेना ने सेवापर्व के रूप मे किया आयोजन,दुर्गानगरचौराहे पर किया माल्यार्पण
बुधवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वी जयंती सेवा पर्व के रूप में मनाई गई। सुबह 11 बजे दुर्गा नगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर करणी सेना द्वारा माल्यार्पण किया गया, इसके बाद श्री हरि वृद्ध आश्रम और कच्ची धर्मशाला में निशक्त जनों को भोजन कराया गया इसके साथ-साथ गायों को गो ग्रास भी उपलब्ध कराया गया।