चंदिया: बहेरवाह में महिला से मारपीट, ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मामला दर्ज
जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरवाह में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता यादव, पति अवसर यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बहेरवाह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अवसर यादव, सकून यादव और दीपक यादव पर मामला दर्ज ।