गोला: कुंवर राजा गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति का भैस और पड़वा स्कार्पियो वाहन से उठा ले गए चोर
Gola, Gorakhpur | May 18, 2024 गोला थाना क्षेत्र के कुंवर राजा गाँव के नारद यादव का भैस और पड़वा चोरों द्वारा स्कॉर्पिओ वाहन मे लादकर उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार के रात की है शुक्रवार को नारद यादव ने गोला थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। गोला थाना क्षेत्र में इन दिनों भैस चोरी के कई मामले सामने आया है। गोला में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है।