गोला: पटना चौकी प्रभारी और एक सिपाही के प्रताड़ना से तंग आकर सिधुआपार गाँव के एक व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र
Gola, Gorakhpur | May 16, 2024 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव के एक व्यक्ति ने बड़हलगंज थाने के अंतर्गत आने वाले पटना चौकी प्रभारी और एक सिपाही के प्रताड़ना से तंग आकर दोनों के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र देकर आत्मदाह की धमकी दी है। पीड़ित रामायन ने मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए पत्र में लिखा है कि मै गरीब हूं मेरी सात लड़कियां है।