मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के आम घाट के पास क्षत्रिय समाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फूंका पुतला
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे क्षत्रिय समाज के लोगों ने देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के आम घाट के पास सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया है। बताते चले कि शनिवार को बीएलजे ग्राउंड में क्षत्रिय समाज द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जाते समय क्षत्रिय समाज के लोगो ने आम घाट के पास यह पुतला दहन किया है।