मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के पुरानी वीआईपी रोड पर दो तीर्थ पुरोहितों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग का लगाया आरोप
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे विंध्याचल के पुरानी वीआईपी रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला। दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान एक दूसरे पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से कुल आधा दर्जन लोग घायल हुए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए भेजा दोनों पक्षों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।