झांसी: मूनरिजॉर्ट में शादी में शामिल रेलवे कर्मचारी की बुलेट चोरी, चोर को गार्ड समझा रेलवे ड्राइवर, घटना CCTV में कैद
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी से रक्सा की तरफ जाने वाले रास्ते पर मून रिजॉर्ट बना हुआ है जहां पर रेलवे एम्पलाई राजकुमार अपने दोस्त के यहां बुधवार की रात शादी में सम्मिलित होने अपनी बुलेट गाड़ी से पहुंचे थे शादी में सम्मिलित होने के बाद जब वह बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी गायब है उसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी।