झांसी: पंजीकरण कम होने के कारण बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई की गई
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में चल रहे यूजी-पीजी के 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इनकी प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी। प्रवेश के लिए पंजीकरण कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया हैं कुलसचिव विनय कुमार ने तारीख बढ़ा दी है