कोल: यूपी के अलीगढ़ में आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए हुआ 'मॉक ड्रिल', सायरन बजते ही दौड़ी टीमें
Koil, Aligarh | Jan 23, 2026 नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए रिहर्सल (मॉक ड्रिल) कराया गया है। यूपी के साथ अलीगढ़ में भी शाम 6:00 बजे ब्लैकआउट किया गया। सायरन बजते ही आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए टीमें में दौड़ पड़ी। इस दौरान मॉक ड्रिल में हवाई हमले में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।