सिकंदरा: पचमहुआ के समीप सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल
Sikandra, Jamui | Jun 11, 2026 सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर पचमहुआ गांव के समीप बुधवार हुए भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गुरुवार 2 बजे बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी शोभी मांझी और ढोरी मांझी ढलाई कार्य कर ट्रैक्टर से जुड़े मिक्सर मशीन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी पिकअप वाहन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।