बांसडीह: दल छपरा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कमेटी के सदस्यों की हुई महत्वपूर्ण बैठक
Bansdih, Ballia | Mar 26, 2026 दल छपरा ग्राम सभा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार दिन किया गया।बैठक में उपस्थित लोगों के बीच महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा को संपन्न कराने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।