बरेली: खंडेलवाल ऑटोमोबाइल एजेंसी में लाखों की चोरी, दीवाली की रात चोरों ने मचाया तांडव, मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का
बरेली में रोशनी के त्योहार दीपावली की रात जहां पूरा शहर दीपों की चमक से जगमगा रहा था, वहीं चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर खंडेलवाल ऑटोमोबाइल एजेंसी में बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला। सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा, रामपुर रोड स्थित खंडेलवाल ऑटोमोबाइल (हीरो बाइक एजेंसी) में घुसे अज्ञात चोर लाखों रुपये नकद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।