नरवर: कार ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, 3 भैंसों की मौत, 2 घायल; बारात वाले वाहन छोड़कर भागे
नरवर क्षेत्र में टुकी नानकपुर और टपकेश्वर महादेव मंदिर के बीच मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फोरव्हीलर वाहन ने सड़क पर जा रही भैंसों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी