चूरू: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पीछे रेन बसेरा परिसर में नॉनवेज पार्टी प्रकरण में नगर परिषद ने दिया नोटिस
Churu, Churu | Feb 17, 2026 चूरू के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पीछे रेन बसेरा परिसर में नॉनवेज पार्टी के मामले में नगरपरिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए रेन बसेरा संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही संचालक को ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गांव करणपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह को 60 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया है।