चूरू: एलिवेटेड रोड पर सियासी संग्राम, एमपी राहुल कस्वां ने प्रेसवार्ता में कहा- हमारी लड़ाई सही थी, संघर्ष रंग लाया
Churu, Churu | Feb 17, 2026 चूरू ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में मंगलवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद राहुल कस्वां ने एलिवेटेड रोड के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके द्वारा लगातार प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने कोई हंगामा या सार्वजनिक रैली नहीं की, बल्कि सिस्टम के तहत अधिकारियों से मुलाकात की।