बरेली: आयुष्मान योजना के तहत भुगतान लटकाने से परेशान डॉक्टरों ने डीएम आवास तक निकाला मार्च
आयुष्मान योजना के तहत भुगतान लटकाने से परेशान डॉक्टरों ने के नेतृत्व में डीएम आवास तक निकला मार्च।अध्यक्ष डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना के भुगतान में हो रही देरी और विभिन्न विसंगतियों से डॉक्टर परेशान है डॉक्टर लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी बता रहे हैं लेकिन उनका अब तक कोई भी संतोषजनक समाधान नहीं किया।