मनेर: माधोपुर स्थित बगीचे में रखवाली करने वाले एक व्यक्ति पर बदमाशों ने की फायरिंग, गोली की छीटे से हुआ घायल
Maner, Patna | Jun 9, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव स्थित बगीचे में रखवाली करने वाले एक व्यक्ति पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली के छीटे से उक्त व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुरेश राय के रूप में की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।