अरवल: पुलिस केंद्र अरवल में दो सार्जेंट बने मेजर, एसपी ने स्टार लगाकर दी प्रोन्नति
Arwal, Arwal | Jun 30, 2026 पुलिस केंद्र अरवल में आयोजित समारोह के दौरान सार्जेंट प्रशांत कुमार सिंह एवं अविनाश कुमार को पदोन्नति देकर मेजर बनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं।