मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मचा हड़कंप, दोस्तों के भागने के बाद खोजबीन जारी
कछवा थाना क्षेत्र के हसाई तारा गांव में रविवार की दोपहर 1:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी प्रदुम उर्फ बल्लू पुत्र किशन राजगीर मिस्त्री उम्र लगभग 24 साल अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही एक तालाब में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान अचानक प्रदुम उर्फ बल्लू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा स्थानीय गोताखोरों व कछवा पुलिस द्वारा तलाश जारी है।