बड़वाह ब्लॉक के ग्राम बिमलेश्वर स्थित श्री रेवा धाम आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर तीन बजे कथा व्यास महाराज जी ने भगवान शिव एवं माता सती के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए शिव विवाह प्रसंग का विस्तृत रूप से श्रवण कराया।