बेगूसराय: सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन, सिविल सर्जन ने दिए कई निर्देश
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 04:00 बजे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि गर्भावस्था में दूसरी और तीसरी माह में महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा दी जाती है. इस अभियान में तेजी लाने की जरूरत है.