गुना नगर: पीजी कॉलेज में मतदान दलों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण हुआ शुरू, 30 अप्रैल तक रहेगा जारी
लोकसभा निर्वाचन में मतदान को लेकर मतदान दलों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण पीजी कॉलेज गुना में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शुरू किया है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले की चारों विधानसभा बमोरी, गुना, राघोगढ़, चांचौड़ा के मतदान दलों को पीजी कॉलेज के 32 कमरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान दलों को मतदान से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई।