हरदा: हरदा में सियासी गर्मी तेज: पटवारी के दौरे ने भरी कांग्रेस में नई ऊर्जा
जोरदार स्वागत के बीच भाजपा पर हमला।
Harda, Harda | Apr 4, 2026 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हरदा प्रवास ने जिले की राजनीति को नई दिशा दे दी है। खंडवा बायपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूल-मालाओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।