भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिदखुरी की मड़ैया गांव निवासी सोनू, उसका भाई मोनू व गुड्डू, भोगनीपुर के मजीदी नगर निवासी मुनुआ उर्फ मोनू अपने गांव में गाली गलौज व झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर गुरुवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा है। सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।