जबलपुर: दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर: जबलपुर में लगेगा निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक हाथ कैंप, प्रथम अंश और इनाली फाउंडेशन की पहल
संस्कारधानी जबलपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्था 'प्रथम अंश फाउंडेशन' और 'इनाली फाउंडेशन' के साझा प्रयासों से महाकौशल क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी मानवीय पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत शहर में विशाल 'निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक हाथ कैंप' का आयोजन किया जाएगा।