शहडोल में केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत/2047, वंदे मातरम् एवं सुशासन विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मुद्रिका सिंह ने कहा कि युवाशक्ति देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। पीआईबी भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।