जलेसर: इसोली चौराहे पर तेज आंधी बारिश के चलते फ्लैश पोल गिरा, दो बाइक और दुकानें हुई क्षतिग्रस्त दुकानदारों का हजारों का नुकसान
Jalesar, Etah | May 1, 2026 एटा के जलेसर क्षेत्र में गुरुवार शाम आई तेज आंधी ने तबाही मचाई। इसोली चौराहे पर एक विशाल फ्लेक्स पोल अचानक गिर गया, जिससे पास की दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।फ्लेक्स पोल गिरने से परवेज और नीरज की दुकानों को भारी क्षति हुई। दुकानों का सामान बिखर गया और उनका ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ख़डी दो बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।