बिंद: मदनचक गांव में भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के भूमि पूजन पर रासलीला का आयोजन
Bind, Nalanda | May 9, 2026 बिंद प्रखंड क्षेत्र के मदनचक गांव में भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया। वृंदावन से आई रास मंडली ने आकर्षक मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों द्वारा राधा-कृष्ण की आरती से हुई। इसके बाद श्रीकृष्ण के महारास का मंचन किया गया। महारास में श्रीकृष्ण और गोपियों के अटूट प्