जैतहरी: घर में निकला नाग सांप, सर्प प्रहरी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वार्ड क्रमांक 6 स्थित हनुमान मंदिर के पास मोतीराम राठौर के घर में नाग सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक नाग सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।